Sunday, March 28, 2021

होली आई होली आई।

*होली आई होली आई।*

होली आई होली आई, 
हम सब मिलकर होली मनाएं।
लाल पिली नीली गुलाबी,
रंग बिरंगी गुलाल लगाएं।।

भुल जाओ पुरानी बातें,
हम आपके आप हमारे।
रंग दो सबको प्रेम रंग में,
मिलकर सबको गले लगाएं।

ना नहीं ना तुम मना करना,
खुशीयों के रंगों में रंगने
कोई रह न जाए अकेला
मस्ती के रंग में सबको भिगोएं।

भुल जाओ क्या तेरा क्या मेरा
सभी है अपने ना कोई पराया।
आज न कोई तुम बेर रखना
ख़ुशी का इजहार सबको जताएं।

होली आई होली आई,
हम सब मिलकर होली मनाएं।
लाल पिली नीली गुलाबी,
रंग बिरंगी गुलाल लगाएं।।

✍️सुरेश बुनकर बड़ीसादड़ी

होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
https://www.instagram.com/p/CM85ZdPDCRg/?igshid=lyi4c6yb3m6f

No comments:

Post a Comment

सांवली बावली सी लड़की...........!!!!

हैं एक सांवली-बावली सी लड़की,  जो मेरे साथ सफ़र करती है  कोन हूं, कैसा हूं, मालूम नहीं, फिर भी ना कोई सवाल करती है। सोते-जागते, ...